रायपुर 22 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र 22 नवंबर को समाप्त हो गया। तीन दिवसीय सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने करीब 13 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर नोक झोंक देखने को मिली। पहले दिन भी विधानसभा के सभी सदस्य चुनावी तकरार भुलकर हंसी ठिठोली करते हुए नजर आए।
वहीं, सदन की कार्यवाही के अंतिम दिन डॉ चरण दास महंत और अजय चंद्राकर के बीच जमकर हंसी ठिठोली देखने को मिली। कार्यवाही के दौरान पूरा सदन उस वक्त सन्न रह गया, जब पूर्व स्पीकर चरण दास ने अपने अवैध संबंध का खुलासा कर दिया।
दरअसल हुआ ये कि अजय चंद्राकर अपने संबोधन के बीच डॉ चरण दास महंत की चुटकी लेते हुए कहा कि आपसे तो हमेशा हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। इतना सुनते ही डॉ चरण दास महंत बोल पड़े आपसे तो हमारे "अवैध संबंध" हैं। इधर चरणदास महंत का बोलना था और उधर पूरा सदन खिलखिलाहट से गूंज उठा।
IB











