जांजगीर चाम्पा 01 जुलाई 2022 -  कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला का स्थानांतरण जिला बेमेतरा और जिला पंचायत CEO गजेन्द्र सिंह ठाकुर का स्थानांरतण राजनांदगांव होने पर और अपर कलेक्टर राहुल देव का स्थानांतरण मुंगेली जिला में कलेक्टर के रूप में होने पर जिला प्रशासन के अधिकारी - कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।
    
रंग महल होटल में आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि उन्हें जांजगीर जिले के विकास के लिए जिला प्रशासन के तरफ से समर्पित अधिकारी - कर्मचारी मिले। उन्होंने कहा कि किसी जिले का कलेक्टर बनने पर आपको काम करने के साथ काम कराना भी आना चाहिए। 

मै कलेक्टर के पद को डिस्ट्रीक्ट मजिस्ट्रेट के रूप में न मानकर डिस्ट्रीक्ट मैनेजर मानता हूं। वह समय गया जब आपकी पहचान पावर से होती थी अब आपकी पहचान आपके कामों से होती है। मेरी आदत है कि कोई भी काम शुरू से ही करता हूं और सामने वाले की क्षमता पर विश्वास करता हूं। कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला और टीम भावना के साथ कार्य करने का अवसर मिला, जिसे भूल नहीं पाऊंगा।