पीलीभीत 06 नवम्बर 2023 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे 5000 रुपये में अपने दोस्तों को दे दिया जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ कमरे में बारी बारी कई बार दुष्कर्म किया। महिला आरोप है कि उसका पति उसे दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। महिला ने एसपी को इसकी शिकायत दी है जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने पति व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में जहाना बाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे परेशान करने लगा। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। वह विरोध करती थी तो छोड़ देने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है।











