खंडवा 27 नवम्बर 2022 - पिपलोद के निकट रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक डिप्टी रेंजर सहित दो वनकर्मियों की मौके पर मौत हो गई है। वही इस दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। कार की रफ्तार अधिक होने से टकराने के बाद इंजन बाहर गिर गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार वन कर्मचारी खंडवा जिले के हरसूद - छनेरा वन परिक्षेत्र क्षेत्र के हैं वन मंत्री विजय शाह ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि सिंगाजी वन परिक्षेत्र के स्टाफ का वाहन नावरा जाते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया। चालक को पुलिस की मदद से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा है दुर्घटना में वन रक्षक सूर्यकांत मेहरा ,जगदीश मारू , हिमांशु वर्मा की घटना स्थल पर मौत हो गई है।











