बताया जा रहा है कि उन्हें ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. आशुतोष टंडन वर्तमान में लखनऊ पूर्व से विधायक हैं. वह यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. पूर्व मंत्री के तबीयत बिगड़ने के बाद कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।
पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक की तबियत बिगड़ी , गंभीर हालत में मेदान्ता में किया गया भर्ती
लखनऊ 17 जुलाई 2023 - पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की तबियत खराब होने पर उन्हें मेदांता के ICU में शिफ्ट किया गया है. पूर्व राज्यपाल और लखनऊ के सांसद लालजी टंडन के पुत्र आशुतोष टंडन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने आशुतोष टंडन के स्वास्थ की जानकारी ली है।











