रायपुर 21 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। यूजी और पीजी के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सरकारी और निजी विश्वविद्यालय के लिए नया आदेश जारी हुआ है। इस आदेश के अनुसार यूजी और पीजी के अंतिम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन होगी।

इसके अलावा अन्य सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं कॉलेज अपनी सुविधा के साथ लेंगे। कॉलेज ऑफलाइन या ऑनलाइन प्रैक्टिकल परीक्षाएं ले सकेंगे।