खंडवा 22 जून 2023 - लिव इन रिलेशनशिप में रहे रहे प्रेमी की प्रेमिका ने जमकर पिटाई कर दी। पर्स में मजदूरी के रुपये नहीं मिलने पर उसने अपने प्रेमिका से पूछा था कि तुमने इससे रुपये निकाले है क्या बस इस बात को लेकर प्रेमिका उससे झगड़ ली। प्रेमी ने नर्मदा नगर थाने में प्रेमिका पर केस दर्ज कराया है। नर्मदा नगर में सांई मंदिर के पीछे रहने वाले सीताराम पुत्र रामसिंग बारेला के साथ यह घटना घटी है। पुलिस के अनुसार सीताराम का कहना है कि भूरी बाई पत्नी गंगाराम से उसके प्रेम संबंध है।
करीब 12 सालों से वह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ में रह रहे हैं। घटना 19 जून रात की है। उसे मजदूरी के रुपये मिले थे। इन रुपयों को उसने अपनी पेंट की जेब में पर्स के अंदर रखा था। रात में जब पर्स देखा तो उसमें रुपये नहीं थे तब उसने प्रेमिका भूरी बाई से पूछा कि मेरे रुपये किसने निकाले है।
इस बात पर से उसने विवाद करना शुरू कर दिया। घर में रखे चप्पल से उस पर हमला कर दिया फिर डंडे से हाथ , पैर और सिर में मारा इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। नर्मदा नगर पुलिस ने आरोपीया भूरी बाई के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।











