ग्वालियर 24 अगस्त 2022 -  मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। युवती ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 02 मई को थाटीपुर क्षेत्र के कुम्हरपुरा में एक आरोपी के बुआ के घर में उसके साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी, जिससे वह डर गई थी, लेकिन किसी तरह हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।