इंदौर 21 नवंबर 2023 - इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात में दुर्घटना का श‍िकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। इस दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। बताया जाता है कि गजराज ट्रेवल्‍स की यह बस कल रात को इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस क्रमांक AR 01 T 6915 बताया गया है।

हादसा अलसुबह चार बजे दाहोद के पास हुआ है। इसमें बस चालक सहित 4 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लग्‍जरी बस का हादसा गोधरा दाहोद हाइवे पर गढ़चुंंदरी गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतकों में दो बच्‍चे और एक महिला के साथ एक पुरुष शाम‍िल है। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह भी पता चला है कि मरम्‍मत के लिए सड़क के किनारे खड़ी एक अन्‍य बस से यह बस जा टकराई।