छतरपुर 14 अगस्त 2023 - मध्यप्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अहिरवार लंबे समय से बीमार थे। पूर्व राज्य मंत्री की अंत्येष्टी में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छतरपुर आज पहुंचेंगे। रामदयाल अहिरवार भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के शिवराज सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं।
रामदयाल अहिरवार चंदला विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे हैं। वे भाजपा सरकार में गृहराज्य मंत्री के पद पर भी रहे। 1977, 1990, 1993, 1998, 2003 और 2008 में विधानसभा सदस्य चुने गए। इसके अलावा वे संगठन में भी कई पदों पर रहे है। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में दो बार मंत्री रहे। 2008 में परिवहन और गृह मंत्री रहें। इसके बाद 2012 में सिंचाई में मंत्री के पद पर रहें। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 10 बजे करेंगे। उनके परिवार में 3 बेटे और एक बेटी हैं।
पूर्व गृह राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुख जताया और वे सोमवार को उनके अंतिम दर्शन करने छतरपुर जाएंगे।











