रायपुर 11 मई 2021 - छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। रमन सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री ने आपदा को अवसर में बदला है, 10 लोग मरे तो सीएम ने शराब बेचना शुरू दिया है। ये बात उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कही।

सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण , वैक्सीनेशन और वैक्सीन की कमी सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल और राज्यपाल के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि हमने राज्यपाल को जानकारी दी है कि सरकार विपक्ष को अपमानित कर रही है। वैक्सीनेशन में परेशानियों की बात राज्यपाल के सामने रखी है। भारत के अन्य राज्य वैक्सीन खरीद रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ को क्या परेशानी है, क्यों पैसे बचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा को अवसर में बदला है, 10 लोग मरे तो सीएम ने शराब बेचना शुरू दिया है।