रायपुर 02 जुलाई 2022 -  वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भजन सिंह निरंकारी का निधन हो गया है आज देर शाम उनकी तबियत बिगड़ी थी जिन्हें ईलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जँहा उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भजन सिंह निरंकारी जी ने गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने साडा के चेयरमेन और ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।