जांजगीर चांपा 11 अक्टूबर 2021 - कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्याल्य के सभाकक्ष में आयोजित की गई। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी जनवरी 2022 हसदेव बायीं तट नहर में 01 जनवरी से दायीं तट नहर में 05 जनवरी से  पानी का प्रवाह छोड़ा जाएगा। किसानों की मांग के अनुरूप खाद-बीज और दवाई का भंडारण करवाया जाएगा। वर्तमान खरीफ फसल के लिए 20 अक्टूबर 2021 के बाद पानी की प्रवाह धीरे-धीरे कम करते हुए नहर में पानी बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। 
      
बैठक में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह , जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चन्द्रा , उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह , सदस्य  राजकुमार साहू ने भी रबी फसल 2022 के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये।