मुरादाबाद 10 दिसंबर 2023 - मुरादाबाद में भाजपा नेता की एक बार फिर दबंगई सामने आई है। डॉ. बीपीएस लोचब से रंगदारी वसूलने में फंसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी पर रंगदारी और अवैध कब्जा का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। 

यह केस मेरठ विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर के पद से रिटायर हुए वेद प्रकाश की शिकायत पर सिविल लाइंस में लिखा गया है। जिसमें गजेंद्र सिंह सहित सात नामजद और कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। दरअसल सभी पर मकान पर कब्जा करके उसे खाली करने के लिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।