रायपुर 30 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  के महावीर नगर में नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। महावीर नगर में एक परिवार के दो लोग कोरोना वायरस के चिन्हित किए गए हैं। 

बता दे की एक ही घर या इलाके में दो या उससे अधिक कोरोना मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने का प्रावधान है। 

महावीर नगर रायपुर जिले का पाँचवा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम जरूर हुई है लेकिन खत्म नही हुई है ,कोरोना इसका प्रसार ना हो इसलिए एक स्थान पर दो या इससे अधिक मरीज मिलने पर इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।