बरेली 18 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती से दुष्कर्म का हैरत अंगेज मामला सामने आया है। युवती का जिससे निकाह होने वाला था, उसी ने उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। मंगेतर ने निकाह से पहले एक रात को युवती को कब्रिस्तान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित युवती ने युवक और उसके माता पिता के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि नौ जून की रात मंगेतर ने बातचीत करने के बहाने उसे कब्रिस्तान में बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। 

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद अपने घरवालों को पूरी घटना बताई इससे बौखलाए युवक ने उसका वीडियो वायरल कर दिया।