रायपुर 04 दिसम्बर 2022 - ED की 3 सदस्यीय टीम दूसरे दिन रविवार को भी जेल पहुंची। यहां जेल में बंद निलंबित IAS समीर विश्नोई , कारोबारी सूर्यकांत तिवारी , लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल से पूछताछ हो रही है यह पूछताछ रिकार्ड और शूट दोनों की जा रही है बताया जा रहा है कि दिल्ली मुख्यालय से भी अधिकारी पूछताछ रहे है। इससे शनिवार को भी दोपहर साढ़े 12 बजे से रात 08 बजे तक लंबी पूछताछ हुई थी। जेलर के कमरे में सेटअप लगाकर पूछताछ हो रही है।

ED ने निलंबित IAS समीर विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी , सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी समेत सभी आरोपी को मनी लॉंड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। इन सभी को 06 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं सौम्या चौरसिया को भी उसी दिन शाम 04.30 बजे पेश किया जाना है। 

सूत्रों की माने तो धमतरी के एक CA को भी पूछताछ के लिए रायपुर तलब किया गया है CA से ED के अफसरों ने लंबी पूछताछ की है कहा जा रहा है कि CA से महिला  अफसर के निवेश को लेकर काफी कुछ जानकारी ली गई है अब ED फिर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।