रायपुर 14 अक्टूबर 2022 - छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.8 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र अंबिकापुर से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए , लोग निकले घरों से बाहर , 4.8 रही भूकंप की तीव्रता









