जांजगीर चाम्पा 01 फरवरी 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 01 जनवरी 2022 को मृतका सिमरन पति एस. कुमार आजाद उम्र 19 साल निवासी देवरघटा थाना हसौद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

जिस पर हसौद थाने में मर्ग क्रमांक 02/2022 पंजीबद्ध कर जांच की गई। मृतका सिमरन पति एस. कुमार आजाद उम्र 19 साल निवासी देवरघटा थाना हसौद की शादी दिनांक 07 जुलाई 2021 को सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी।

जांच पर पाया गया कि मृतका के पति एवं ससुराल पक्ष के सदस्यों द्वारा उसे दहेज में मोटरसायकल और फ्रिज नहीं लाई हो , दहेज में कम सामान लाई हो कहकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था शादी के 06 माह के भीतर ही नव ब्याहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

प्रकरण में दहेज मृत्यु का होना पाये जाने से थाना हसौद में अपराध क्रमांक 21 / 2022 धारा 304 बी , 498 ए . 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया तथा अग्रिम विवेचना हेतु केस डायरी SDOP डभरा को प्रेषित की गई थी जिसमे जाँच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

             - गिरफ्तार आरोपियों में - 

01 - एस कुमार आजाद पिता दरस राम उर्फ खुल्लाराम आजाद उम्र 23 साल 

 02 -  उषा आजाद पति स्व. मनोज कुमार आजाद उम्र 30 साल

03 - दरस राम उर्फ खुल्लाराम आजाद पिता डोलाराम आजाद उम्र 65 साल

 04 - पुराईन बाई आजाद पति दरस राम उर्फ खुल्लाराम आजाद उम्र 60 साल 

05 - जोगेन्द्र रात्रे पिता गुहाराम रात्रे उम्र 28 साल 

06 - मीना बाई रात्रे पति जोगेन्द्र रात्रे उम्र 26 साल निवासी ग्राम देवरघटा 

थाना हसौद को आज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।