बिलासपुर 24 मई 2021 - उड़ीसा एवं बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात ‘‘यास‘‘(YAAS) की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से दक्षिण पूर्व  रेलवे से संबंधित कई गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो को चक्रवात ‘‘यास‘‘ तूफान के कारण रद्द किया गया है।  विवरण इस प्रकार हैः- 
 
          - रद्द होने वाली गाडियाँ -

01  दिनांक  25 व 26 मई 2021 को हावड़ा से अहमदाबाद के लिए छूटने वाली 02834 हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल रद्द रहेगी ।

02 - दिनांक 25 व 29 मई 2021 को अहमदाबाद से हावड़ा के लिए छूटने वाली 02833 अहमदाबाद-हावड़ा स्पेशल रद्द रहेगी ।

03 - दिनांक  25 व 26 मई 2021 को हावड़ा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली 02810 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल रद्द रहेगी ।

04 - दिनांक 24 व 28 मई 2021 को सीएसएमटी से हावड़ा के लिए छूटने वाली 02809 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल रद्द रहेगी ।

05 - दिनांक 25 व 26 मई 2021 को हावड़ा से पुणे के लिए छूटने वाली 02280 हावड़ा-पुणे स्पेशल रद्द रहेगी ।

06 - दिनांक 24 व 25 मई 2021 को पुणे से हावड़ा के लिए छूटने वाली 02279 पुणे-हावड़ा स्पेशल रद्द रहेगी ।

07 - दिनांक 25 मई 2021 को हावड़ा से ओखा के लिए छूटने वाली 02906 हावड़ा-ओखा स्पेशल रद्द रहेगी ।

08 - दिनांक 30 मई 2021 को ओखा से हावड़ा के लिए छूटने वाली 02905 ओखा-हावड़ा स्पेशल रद्द रहेगी ।

09 - दिनांक 26 मई 2021 को हावड़ा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली 02260 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल रद्द रहेगी ।

10 - दिनांक 25 मई 2021 को सीएसएमटी से हावड़ा के लिए छूटने वाली 02259 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल रद्द रहेगी ।

11 - दिनांक 25 मई 2021 को एलटीटी से कामाख्या के लिए छूटने वाली 02255 एलटीटी-कामाख्या स्पेशल रद्द रहेगी ।