भोपाल 13 जुलाई 2023 - शहर के रातीबड़ थाना इलाके में एक परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरने वालों में पति - पत्नी के अलावा दो बच्चे भी शामिल हैं। घर के एक कमरे में दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। वहीं बच्चों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस सामूहिक खुदकुशी के पीछे आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
News updating...











