सक्ती 04 जनवरी 2022 - सक्ती ब्लाक में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए है।

सोमवार के बाद मंगलवार को भी सक्ती ब्लाक में 148 लोगों की कोरोना जाँच की गई है जिसमे पोरथा पंचायत से 02 और बाराद्वार से 02 नए मरीजो की पहचान की गई है , दोनों नए मरीजो को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

एक तरह से जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा शून्य हो गया था लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रही है जो काफी चिंता का सबब बन सकता है।