रायपुर 08 मई 2021 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक प्रदेश में 08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को 12239 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।  अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 130859 हो गए हैं।

शनिवार को 12239 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 11641 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज /रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 701116 है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग जिले से 518 , राजनांदगांव से 393 , बालोद से 414 , बेमेतरा से 170 , कबीरधाम से 434 , रायपुर से 718 , धमतरी से 352 , बलौदाबाजार से 728 , महासमुंद से 409 , गरियाबंद से 188 , बिलासपुर से 605 , रायगढ़ से 1086 , कोरबा से 712 , जांजगीर चांपा से 1021 , मुंगेली से 572 , जीपीएम से 345 , सरगुजा से 436 , कोरिया से 577, सूरजपुर से 583 , बलरामपुर से 375 , जशपुर से 561, बस्तर से 241 , कोंडागांव से 166 , दंतेवाड़ा से 97, सुकमा से 54 , कांकेर से 305 , नारायणपुर से 26 , बीजापुर से 63 और अन्य राज्य से 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

शनिवार को 223 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 842356 संक्रमित मिले है,जिसमें 701116 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 10381 की मृत्यु हो चुकी है बाकी 130859 मरीजों का उपचार जारी है।