रायपुर 21 फरवरी 2021 -  कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में रविवार को 153 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. और 122 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है वही 05 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो दुर्ग जिले से 32 ,  राजनांदगांव से 05 , बालोद से 0 , बेमेतरा से 02 , कबीरधाम से 0 , रायपुर से 38 , धमतरी से 07 , बलौदाबाज़ार से 0 , महासमुंद से 07 , गरियाबंद से 03 , बिलासपुर से 18 ,  रायगढ़ से 09 , कोरबा से 03 ,  जांजगीर चांपा से 03 ,  मुंगेली से 01 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 03 ,  सरगुजा से 03 , कोरिया से 08 , सूरजपुर से 01 ,  बलरामपुर से 01 , जशपुर से 01 ,  बस्तर से 02 , कोंडागांव से 01 ,  दंतेवाडा से 02 , सुकमा से 0 , कांकेर से 03 , नारायणपुर से 0 , बीजापुर से 0 और अन्य राज्य से 0 नए मरीज शामिल है।