रायपुर 15 फरवरी 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 274 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है वही 362 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए वही 05 मरीजो की मौत की भी खबर है अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3039 है।

अगर जिले वार आंकड़ो की बात करे तो दुर्ग से 69 , राजनांदगांव से 08 , बालोद से 02 ,  बेमेतरा से 02 , कबीरधाम से 01 , रायपुर से  85 , धमतरी से 02 ,  बलौदाबाज़ार से 10 , महासमुंद से 08 , गरियाबंद से 03 ,  बिलासपुर से 06 , रायगढ़ से 10 ,  कोरबा से 10 ,  जांजगीर चांपा से 03 , सरगुजा से 14 ,  कोरिया से 01 , सूरजपुर से 05 , जशपुर से 17 ,  बस्तर से 05 , कोंडागांव से 01 , दंतेवाडा से 01 , सुकमा से 02 ,  कांकेर से 09 से नए मरीज शामिल है।