सक्ती 21 मई 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती शहर में कोरोना ने जम कर वापसी की थी पिछले 54 दिनो से सक्ती शहर में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ था वो अब 55 और 56 वे दिन से थमते नजर आ रहा था लेकिन 57 वे दिन यानी शुक्रवार को कोरोना ने एक बार फिर जम कर वापसी की है जो एक बार फिर से चिंता का विषय बन गया है

यह बात अलग है की कोरोना ने बीते 54 दिनों के दौरान जितने भी तबाही मचाई है उसकी भरपाई होना काफी मुश्किल है लेकिन सक्ती शहर में दो दिन तक विराम लेने के बाद कोरोना ने शुक्रवार से फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

कोरोना का ग्राफ बुधवार को कम होने के बाद बाद गुरुवार को कुछ बढ़त ली थी लेकिन शुक्रवार 21 मई को जो आंकड़े सामने आए है वो डराने वाले है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर 206 लोगो की जांच की गई थी , जाँच में सक्ती के अलग अलग 05 वार्ड सहित एक कारखाने से नए संक्रमितों की पहचान की गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के वार्ड क्रमांक 01 से 02 , वार्ड क्रमांक से 06 से 02 , वार्ड क्रमांक 17 से 03 , वार्ड क्रमांक 18 से 01 , वार्ड क्रमांक 05 से 01 और ट्रैक्टर ट्राली बनाने वाले कारखाने से 02 नए संक्रमित शामिल है।