सक्ती 27 अगस्त 2021 - सक्ती ब्लाक और शहर के लिए आज GOOD NEWS नही है बुधवार और गुरुवार तक शांत रहने के बाद कोरोना ने शुक्रवार को एक बार फिर वापसी की है हालांकि आज मिले आँकड़े उतने डरावने नही है जितने पहले थे।
शुक्रवार को 147 लोगो की कोरोना टेस्ट में सिर्फ वार्ड क्रमांक 18 से 01 नए संक्रमित की पहचान हुई है जो एक संकेत है की कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नही हुआ है।
अगर बात करे गुरुवार की तो सक्ती ब्लाक में एक भी नए संक्रमित की पहचान नही हुई थी लेकिन जांजगीर चाम्पा जिले में 03 और प्रदेश से 47 नए संक्रमित की पहचान की गई थी।









