रायपुर 10 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. वही प्रतिदिन कोरोना के केस बढ़ रहे है. इस बीच कसडोल विधानसभा से कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के छोटे भाई तुकेश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।

विधायक शकुंतला साहू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. मेरे छोटे भाई तुकेश को कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण महसूस होने पर #COVID19 टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। आप सभी मेरे भाई के लिए जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना करे।