रायपुर 26 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। आज कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2665 पहुंच गया। एक ही दिन में मिले मरीजों की अब इस साल में सबसे अधिक है। प्रदेश में आज कुल 570 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज 15307 हो गये हैं। वहीं 24 घंटे में 22 लोगों की जान गयी है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 34 हजार से ज्यादा हो गयी है।

दुर्ग आज भी कोरोना मरीज के मामले में टॉप पर है। दुर्ग में 988 नये मरीज मिले हैं।

अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो दुर्ग जिले से 988 , राजनांदगांव से 178 , बालोद से 55 ,  बेमेतरा से 97 , कबीरधाम से 16 ,  रायपुर से 689 ,  धमतरी से 42 , बलौदाबाजार से 45 , महासमुंद से 70 ,  गरियाबंद  से 20 ,  बिलासपुर से 113 , रायगढ़ से 17 , कोरबा से 50 , जांजगीर चांपा से 25 , मुंगेली से 06 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 08 , सरगुजा से 77 , कोरिया से 39 , सूरजपुर से 33 , बलरामपुर से 01 , जशपुर से 44 , बस्तर से 12 , कोंडागांव से 01 , दंतेवाडा से 03 , सुकमा से 04 , कांकेर से 22 , नारायणपुर से 02 ,  बीजापुर से 06 और अन्य राज्य से 02 नए मरीज शामिल है।

रायपुर में आज सबसे अधिक 09 लोगों की जान गयी है, जबकि दुर्ग में आज मरीजों के मौत का आंकड़ा 07 रहा है। राजनांदगांव में 03 मौत हुई है, जबकि बेमेतरा, गरियाबंद और बिलासपुर में 1-1 लोगों की जान गयी है।