रायपुर 07 जनवरी 2022 - एम्स रायपुर में 33 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं बिलासपुर में 40 डॉक्टर , 35 नर्स और 30 स्टाफ कोरोना की चपेट में हैं. रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज में 03 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हैं. राजनांदगांव के पेंड्री मेडिकल कॉलेज में अब तक 14 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव हैं।

बता दें कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना 2400 नए केस सामने आए हैं वही 56 मरीज स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज किये गए है , गुरुवार रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब प्रदेश में सक्रिय मरीजो की संख्या बढ़ कर  6905 हो गई है।