रायपुर 16 जुलाई 2022 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है प्रदेश में शनिवार को 505 कोरोना के नए मरीज मिले हैं वही आज 238 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं , प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 2656 हो गयी है। वही आज एक भी मरीज की कोरोना से मौत नही हुई है। अगर बात करे आज हुए कोरोना टेस्ट की तो आज कुल 11280 लोगो की कोरोना जाँच की गई है।
अगर जिले वार नए संक्रमितों की बात करे तो शनिवार को दुर्ग जिला 118 नए संक्रमितों के साथ टॉप 01 पर है तो रायपुर जिला 76 नए संक्रमितों के साथ टॉप 02 पर और 47 नए संक्रमितों के साथ राजनांदगांव जिला टॉप 03 पर , 30 मरीजो के साथ बेमेतरा जिला टॉप 04 पर तो 28 मरीजो के साथ बिलासपुर जिला टॉप 05 पर है।
- अधिक जानकारी के लिए पेज को डाउनलोड करे -









