रायपुर 05 नवंबर 2023  - छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों , युवाओं महिलाओं और कर्मचारियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कई वादें किए है। आईए जानते है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किन-किन बातों और वादों को शामिल किया और आम जनता के लिए क्या-क्या ऐलान किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की 20 प्रमुख बातें…

01 - फिर से किसानों का कर्जा माफ करने का ऐलान.

02 - 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी.

03 - तेंदूपत्ता संग्राहकों को 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस देने का ऐलान.

04 - सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में देने का ऐलान.

05 - अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी.

06 - 200 यूनिट तक बिजली सबको मुफ्त देने का ऐलान.

07 - KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE. डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI शामिल.

08 - अब 7000 की जगह भूमिहीनों को 10,000 रुपए प्रतिवर्ष देने का ऐलान.

09 - लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त 10 रुपए/किलो देने का ऐलान.

10 - 17.5 लाख गरीबों को आवास देने का ऐलान.

11 - 10 लाख तक फ्री इलाज का ऐलान.

12 - स्वामी आत्मानंद स्कूल में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा। सभी सरकारी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल बनाए जाने का ऐलान.

13 - “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” से अब दुर्घटना में भी नि:शुल्क इलाज.

14 - तिवरा का समर्थन मूल्य में होगी खरीदी.

15 - युवाओं को उद्योग व्यवसाय लोन में 50% सब्सिडी देने की बात.

16 - स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ़.

17 - RIPA की संख्या 1000 हो जाएगी. 700 नए बनाए जाने का ऐलान.

18 - संस्कारधानी राजनांदगांव में लागू परंपरा को मिलेगा बढ़ावा, सरकार करेगी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध*

19 - 66,000 से अधिक वाहन मालिकों के होंगे कर्ज और कर माफ.

20 - जातिगत सर्वे कराने का ऐलान.