रायपुर 22 नवंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में और भी कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा भी छत्तीसगढ़ में अपना कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम के बदलते तापमान से आने वाले दिनों में ठंड अपना कहर दिखाने वाली है।

हालांकि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। रविवार को दिन का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री पर रहा। नवंबर के 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई है। वहीं उत्तर की हवा में भी बदलाव नहीं हो रहा है।