रायपुर 27 अक्टूबर 2021 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी दाऊ श्यामाचरण बघेल का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया।भिलाई 3 निवास में श्यामाचरण बघेल जी का 97 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। वे लंबे अरसे से बीमार थे।

श्यामाचरण बघेल जी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 2 बार के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रह चुके है उनके निधन से पूरे समाज में शोक की लहर है उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम कुरुदडीह में 12:00 बजे होगा। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।