जांजगीर चांपा 13 जनवरी 2022 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जनवरी को  दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे मालखरौदा विकासखंड के ग्राम मोहतरा पहुचेंगे। 

वे यहां 12.40 से 01 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसके बाद दोपहर 01.10 बजे  मोहतरा से डभरा ब्लाक के ग्राम कोसमंदा के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 01.25 से 01.55 बजे तक  ग्राम कोसमंदा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 01.55 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।