रायपुर 25 अप्रैल 2022 -  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के विधायकों को आत्म अवलोकन करने की नसीहत दी हैै। पार्टी के सर्वे रिपोर्ट में कुछ विधायकों के खराब प्रदर्शन को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सर्वे हुआ है, बहुत सारी जानकारी आई है। उस पर काम किया जाएगा।

लगातार समीक्षा और आत्म अवलोकन करने की जरूरत है। अभी समय भी है, अपने व्यवहार से और कार्य से उसे ठीक कर सकते हैं। बता दें कि शनिवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुई पार्टी के समन्वय समिति की बैठक में सर्वे की रिपोर्ट पर चर्चा हुई थी। इसमें खराब प्रदर्शन वाले विधायकों को सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी गई है। साथ ही संगठन को सरकार से समन्वय कर काम करने को कहा गया। ताकि जनता को प्रदेश सरकार की महत्‍वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।