राजनांदगांव 27 नवंबर 2026 - छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोतवाली थाने से लूट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी फरार हो गये। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आरक्षक नितेश ध्रुव, किशन देवांगन और दुर्गेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

लूट के मामले में पकड़े गये दोनों आरोपियों के थाने से फरार होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।

पुलिस थाने से गिरफ्तार आरोपियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। अब पुलिस के सामने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटना के दौरान हुई लापरवाही की जांच करना भी चुनौती है।