रायपुर 14 मई 2026 - पुलिस कमिश्नरेट के थाना गंज पुलिस एवं रात्रि गश्त टीम द्वारा जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। दरअसल 13 मई 2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह इलाके में एक मैदान में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गंज पुलिस टीम द्वारा आस पास की अन्य टीमों के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 15 जुआरियो को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1,54,500/- रुपये नगद, 52 नग ताश पत्ती, मोबाइल फोन एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त वाहन जप्त किए गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

गिरफ्तार जुआरियो में..

01. सतपाल सिंह, निवासी देवेन्द्र नगर, रायपुर

02. गजेन्द्र कुमार साहू, निवासी डीडीनगर, रायपुर

03. ओमप्रकाश चन्द्रा, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़

04. परमानंद कुर्रे, निवासी महासमुंद

05. नरेन्द्र सागर, निवासी कोतवाली क्षेत्र, रायपुर

06. दीपक पात्रे, निवासी नेहरूनगर, रायपुर

07. विक्की रोचवानी, निवासी टिकरापारा, रायपुर

08. संजय कुकरेजा, निवासी डीडीनगर, रायपुर

09. अभिषेक माणिकपुरी, निवासी टिकरापारा, रायपुर

10. ओंकार साहू, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर

11. बब्बू उर्फ पवन कस्तूरिया, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

12. कमल रन्झेला, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

13. सौरभ जैन, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

14. मुकेश नारायणी, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

15. मोहित धीवानी, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर शामिल है।