रायपुर 15 जून 2023 - पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। 15 मई से 9 सूत्री मांगों के लेकर पटवारी संघ हड़ताल पर था। पटवारी संघ ने छात्र हित और आमलोगों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। 

माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात हड़तालियों को हो सकती है। मांगों के संदर्भ में अभी समझौता की कोई बात नहीं सामने आयी है।