रायपुर 29 जून 2023 - छत्तीसगढ़ सरकार ने दो संगठनों पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों संगठनों का सीधा संबंध नक्‍सलियों से हैं। इन संगठनों का नाम पीपुल्‍स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) और तृतीय प्रस्‍तुति कमेटी (TPC) है। इन दोनों संगठनों को प्रतिबंधित करने के संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

गृह विभाग के अफसरों के अनुसार पहले से ही राज्‍य में प्रतिबंध लगा हुआ है। इस प्रतिबंध की अवधि जून में समाप्‍त हो गई, इसलिए फिर से अधिूसचना जारी कर दोनों संगठनों पर प्रतिबंध एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।