रायपुर 06 सितंबर 2022 -  धरसीवा के मुर्रा एनीकट में डूबे शिक्षक सहित तीन लोगों में से SDRF की टीम ने शेखर बंजारे का शव खोजने में सफलता हासिल की है. SDRF की टीम कल दोपहर से ही खोजबीन में लगी थी, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली. वहीं आज सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया।

सुबह 09 बजे एनीकट से काफी आगे शेखर का शव मिला. बता दे कि शेखर बंजारे के भांजे के डूबने की खबर के बाद शेखर ओर उनके शिक्षक चाचा लखन सहित 4 लोग भांजे को बचाने के चक्कर में एनीकट से नदी में बहे थे. इनमें से दो किसी तो किसी तरह जान बचाकर किनारे आ गए थे, लेकिन शिक्षक लखन उनके भतीजे औरर नाती तेज बहाव में बह गए थे. SDRF की टीम का अभियान जारी है. पुलिस अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव भी घटना के बाद से ही घटना स्थल की हर स्थिति पर नजर बनाए हैं।