रायपुर 08 जून 2023 -  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वी और 12वी बोर्ड कक्षाओं के पूरक परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। 

दसवीं बोर्ड की परीक्षा 06 से 14 जुलाई व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 06 से 20 जुलाई तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से सवा 12 तक रखा गया है।