रायपुर 15 जून 2022 - राजधानी रायपुर के कचना VIP इस्टेट में झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली है। पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। हमला इतना जबरदस्त था कि युवक का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। युवक के हाथ में एक टैटू है। इस टैटू में नाम लिखा हुआ है अब इस टैटू के जरिए ही पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी हुई है।









