रायपुर 04 जून 2023 - रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लामकेनी में एक अधेड़ ने बरगद के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक संपत ध्रुव 55 वर्ष ग्राम लमकेनी का रहने वाला था। मृतक उपसरपंच का पति बताया जा रहा है। बताया जाता है कि संपत ने गांव से ही कुछ दूरी पर स्थित बरगद के पेड़ मेें फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।