गरियाबंद 19 नवंबर 2023 - गरियाबंद जिले में एक महिला डाक्‍टर की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया मृतिका का पति भी पेशे से डाॅक्टर है। बताया जा रहा है महिला डाक्‍टर की अपनी एक सहेली की मौत के बाद से काफी डिप्रेशन में थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

घटना छुरा थाना का है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह उन्हे महिला डाक्‍टर सीमा अलोन के घर पर उसकी लाश मिलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला डाॅक्टर के मौत के कारणों का खुलासा नही हो सका है। महिला डाक्टर का पति भी डाक्टर है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस महिला डाक्‍टर के पति और परिवार वालों से संपर्क कर घटना के कारणों के संबंध में पता लगाने का प्रयास कर रही है।