रायपुर 09 नवंबर 2023 - विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी में बागवत करने वालों के खिलाफ भाजपा ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है। पार्टी के अधिकृत प्रत्‍याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आधा दर्जन नेताओं को पार्टी ने आज 6 साल के लिए निष्‍कासित कर दिया है।

भाजपा से जिस महिला नेत्री को निलंबित किया गया है उनका नाम सावित्री जगत है। सावित्री रायपुर उत्‍तर सीट से टिकट की दावेदारी कर रही थीं, लेकिन पार्टी ने उनके स्‍थान पर पुरंदर मिश्रा को टिकट दे दिया है। इसके बाद सावित्री निर्दलीय प्रत्‍याशी के रुप में चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सावित्री को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से निलंबित कर दिया है।

इसी तरह बालोद के जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के खेदूराम साहू , नगर पंचायत बालोद के पूर्व पार्षद श्रीमती भगवती साहू , गुंडरदेही विधानसभा के मंडल मंत्री मुरली साहू , सूरजपुर जिले के महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रामबाई देवांगन , मिथलेश साहू को भी 06 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।