रायपुर 13 मई 2023 - छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर भर्ती करने वाली है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए CGPSE ने विज्ञापन जारी कर दिया है।

छात्रावास अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 20 मई 2023 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 08 जून तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। मतलब इच्छुक अभ्यर्थी 08 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए CGPSC की अधिकारिक वेबसाईट https://psc.cg.gov.in/ का आवलोकन कर सकते है.

पद नाम– छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द

पदों की संख्या- कुल पद 500

वेतनमान- वेतन मैट्रिक्स लेवल- 6

आवेदन की तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 20 मई 2023, दोपहर 12 बजे से शुरू

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 8 जून 2023, रात 11ः59 बजे तक

त्रुटि सुधार

9 से 10 मई तक, केवल एक बार वो भी ऑनलाइन

शैक्षणिक योग्यता

छात्रावास अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को कम से कम हायर सेकंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। मतलब 12वीं कक्षा पास। वहीं कम्प्यूटर प्रशिक्षित को अधिमान्यता दी जाएगी।

अभ्यर्थी के पास छत्तीसगढ़ के स्थानीय मूल निवासी प्रमाण पत्र होना आवश्य।

ऑनलाइन आवेदन के साथ कोई भी प्रमाण पत्र संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है।

आयु

1-1-2023 की स्थिति में 21 साल से कम और 35 साल से ज्यादा न हो।

परीक्षा शुल्क

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।