रायपुर 24 मई 2023 - राजधानी रायपुर में NSUI के प्रदेश सचिव के साथ मारपीट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का रायपुर की सड़कों पर जुलुस निकाला है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आरोपियों ने पुरानी बात को लेकर मारपीट करते हुए कैंची से हमला किया था।

दरअसल मंगलवार रात 8 बजे ओम चौक के पास NSUI के प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन अपने साथी के साथ खड़े थे। तभी वहां पुराना बदमाश ओम दुबे और उसका साथी रवि आए। पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ इसके बाद ओम दुबे ने मेहताब के जांघ पर कैची से वार कर दिया।

घटना आजम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। मेहताब ने डीडी नगर थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपी ओम दुबे और रवि को पकड़ लिया।