रायपुर 17 जून 2023 - राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिसके बाद युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा रायपुर के जोरा इलाके में हुआ है. जहां बाइक सवार युवक को टैंकर ने रौंद दिया।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत गई. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, युवक को CG 07 CD 2984 पेट्रोल टैंकर लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटते ले गया था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।










