रायपुर 11 मई 2023 - शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आए है. मिली जानकारी के मुताबिक शराब घोटाले के मास्टरमाइंड पैसे होटल गिरिराज में रखे जाते थे. वही ED ने आरोपी नीतेश पुरोहित की गिरफ़्तारी के बाद अदालत मे कहा कि आरोपी ने अनवर ढेबर के कहने पर ₹163 करोड़ IAS अनिल टूटेजा और पप्पू बंसल को दिये। 
शराब घोटाले से कमाये पैसे होटल गिरिराज में रखे जाते थे और यहीं से आगे दूसरे आरोपियों तक पहुँचाये जाते थे। आगे ED ने बताया कि छत्तीसगढ़ के ₹2 हज़ार करोड़ के शराब घोटाले का मास्टरमाइंड IAS अनिल टूटेजा है, जो अवैध शराब के इस पूरे नेटवर्क को चला रहा है। यह खुलासा ED द्वारा की गई है।